[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे की शादी में पिता का सपना हुआ पूरा:पिलानी में हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन, ग्रामीणों ने किया बहू का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बेटे की शादी में पिता का सपना हुआ पूरा:पिलानी में हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन, ग्रामीणों ने किया बहू का स्वागत

बेटे की शादी में पिता का सपना हुआ पूरा:पिलानी में हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन, ग्रामीणों ने किया बहू का स्वागत

पिलानी : भारतीय सेना से रिटायर राजेश पूनिया का सपना था कि उनका बेटा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचे। पिता का ये सपना 11 नवंबर 2026 को पूरा हुआ। बेटा अभिनव पूनिया जब अपनी दुल्हन निकिता कुलहरी को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचा तो पूरा गांव दुल्हन और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए जुट गया। ग्रामीणों ने पूरी गर्मजोशी के साथ दुल्हन का स्वागत किया। मामला झुंझुनूं जिले की पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया गांव का है। 10 नवंबर को अभिनव की बिंजूसर (चूरू) निवासी निकिता कुलहरी के साथ हुई।

गांव में जब हेलीकॉप्टर पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोग जमा हो गए।
गांव में जब हेलीकॉप्टर पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोग जमा हो गए।
गांव में ही लैंडिंग के लिए हैलीपेड बनाया गया था।
गांव में ही लैंडिंग के लिए हैलीपेड बनाया गया था।
दुल्हन की सास और परिवार के अन्य लोगों ने उसका स्वागत किया।
दुल्हन की सास और परिवार के अन्य लोगों ने उसका स्वागत किया।

एक साल पहले हुई थी सगाई

अभिनव ने बताया-मैने बीएससी के बाद मर्चेंट नेवी जॉइन किया था। 5 दिसम्बर 2025 को मेरी बिंजूसर (झुंझुनूं) निवासी निकिता से साथ सगाई हुई थी। सगाई के बाद से ही मेरा और मेरे पिता राजेश पूनिया का सपना था कि गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर आएंगे। इसके बाद तय किया गया कि शादी के बाद मेरे ससुराल से दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आया जाएगा।

हैलीपेड पर मंड्रेला पुलिस प्रशासन के साथ कई लोग मौजूद रहे।
हैलीपेड पर मंड्रेला पुलिस प्रशासन के साथ कई लोग मौजूद रहे।
बिंजूसर में निकिता और अभिनव की शादी हुई।
बिंजूसर में निकिता और अभिनव की शादी हुई।

2008 में रिटायर हुए थे अभिनव के पिता

अभिनव ने बताया-मेरे पिता 2008 में भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद अब मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की टेक्निकल विंग में कार्यरत हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं। वहीं निकित ने बीएससी नर्सिंग तक पढ़ाई कर रखी है। उसके माता पिता दोनों ही टीचर हैं। वहीं छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। गांव में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के चलते मंड्रेला पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान पिलानी से फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22