नगर परिषद कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ठेकेदार पर अभद्रता और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप
महिला कर्मचारियों ने भी अलग से दी शिकायत, कलेक्टर अरुण गर्ग ने एसपी से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई का दिया भरोसा
झुंझुनूं : नगर परिषद झुंझुनूं के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि गत 6 नवंबर को नगर परिषद कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार किया था। हालांकि बाद में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया, लेकिन संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में कर्मचारी जिला कलेक्टर से मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला कर्मचारियों ने भी अपनी शिकायतों को लेकर अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि कर्मचारियों ने शिकायत दी है कि ठेकेदार सुभाष नगर परिषद में आकर कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। साथ ही दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने और महिला कर्मचारियों के सामने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
कलेक्टर ने इस मामले में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर से बातचीत करने तथा शिकायतों की नियमानुसार जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों का कहना है कि कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है, लेकिन जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी मांग जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2525146

