मानोता जाटान के डॉक्टर दंपती को NEET PG में सफलता: अभिषेक ढाका को रेडियोलॉजी, निकिता चाहर को जनरल मेडिसिन ब्रांच मिली
मानोता जाटान के डॉक्टर दंपती को NEET PG में सफलता: अभिषेक ढाका को रेडियोलॉजी, निकिता चाहर को जनरल मेडिसिन ब्रांच मिली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव के डॉक्टर दंपती ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में सफलता हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉ. अभिषेक ढाका ने NEET PG की स्टेट मेरिट में 28वां स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित रेडियोलॉजी ब्रांच हासिल की है। वहीं उनकी पत्नी डॉ. निकिता चाहर ने भी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में जनरल मेडिसिन ब्रांच प्राप्त की है। दोनों पति-पत्नी को प्रतिष्ठित मेडिकल ब्रांच मिलना परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. अभिषेक ढाका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी चंदगीराम ढाका, दादी नानची देवी, पिता हवासिंह ढाका, माता मनोज कुमारी, चाचा भरत सिंह ढाका, चाची अनीता तथा अपने समस्त गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया। वहीं डॉ. निकिता चाहर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता सुमेर सिंह, माता मनोहरी देवी तथा ससुराल पक्ष के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया। डॉक्टर दंपती की इस दोहरी सफलता पर परिवार, मित्रों और मानोता जाटान सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2525176

