[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमासी स्वास्थ्य केंद्र को मिली 108 एंबुलेंस, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोमासी स्वास्थ्य केंद्र को मिली 108 एंबुलेंस, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और यूनियन जिलाध्यक्ष पवन पुनिया के प्रयासों से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू  : दीपावली के अवसर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमासी को 108 एंबुलेंस की सौगात मिली। एंबुलेंस मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव के वरिष्ठ नागरिक रामचन्द्र पुनिया के हाथों फीता कटवाकर एंबुलेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में 108 एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन पुनिया तथा एंबुलेंस पायलट प्रमोद सिंह राठौड़ और कृष्ण पुनिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अजीत मेघवाल ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण और 108 एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन पुनिया के प्रयासों से सोमासी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एंबुलेंस उपलब्ध हुई है। इससे गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। जरूरत के समय मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी और समय पर उपचार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस उपलब्ध करवाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का आभार जताया।

इस अवसर पर सरपंच प्रत्याशी रणजीत सिंह राठौड़, पवन पुनिया, सहीराम पुनिया, रामेश्वर लाल पुनिया, कांग्रेस नेता महेश ढुकिया, आरएलपी नेता कपिल ढाका, दिनेश मेहरा, जगदीश शर्मा, मनोज सिंह राठौड़, दिनेश पुनिया, रामनिवास खिचड़, नरेश कुल्हरी, राकेश मेहरा, कुलदीप नायक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22