चौथे चरण के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी
नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, रोशनी, मतदान दलों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में 14 और 16 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मंगलवार को बबाई और खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी, मतदान दलों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कक्ष, परिसर और चारदीवारी के बाहर भी अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही मतदान एवं मतगणना कक्षों में अनावश्यक सामग्री नहीं रखने, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने नंगली सलेदी सिंह, बड़ाऊ, रसूलपुर, गुनीनीचा, कालोटा, बबाई, गाडराटा, काली पहाड़ी और पपुरना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद बबाई स्थित पंचायत समिति भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर विशेष सतर्कता बरतने तथा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने को कहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524861


