[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर धरना:सांसद-विधायक भी थाने पहुंचे, मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर सहमति बनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर धरना:सांसद-विधायक भी थाने पहुंचे, मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर सहमति बनी

सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर धरना:सांसद-विधायक भी थाने पहुंचे, मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर सहमति बनी

सादुलपुर : सादुलपुर थाने में सोमवार शाम मारपीट के एक आरोपी को लाए जाने पर सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सांसद और विधायक के पहुंचने व देर रात तक पुलिस से बातचीत के बाद आरोपी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश करने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना हटा लिया। दादरेवा गांव के सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी प्रमोद पूनिया को पुलिस सोमवार शाम करीब 6 बजे एक पुराने मामले में थाने लेकर आई। इसके बाद गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रमोद की रिहाई की मांग की।

सांसद और विधायक पहुंचे, अतिरिक्त पुलिस तैनात

मामले की जानकारी मिलने पर सांसद राहुल कस्वां और तारानगर विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया भी थाने पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात तक बातचीत हुई। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

सांसद का आरोप- राजनीतिक दबाव में कार्रवाई

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि मामला इतना बड़ा नहीं था, लेकिन पुलिस ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं।

कोर्ट में पेश करने पर सहमति, धरना खत्म

देर रात हुई बातचीत में मंगलवार सुबह प्रमोद को कोर्ट में पेश करने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना हटा लिया।

4 आरोपियों में से 3 पहले गिरफ्तार

थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि मारपीट के मामले में चार आरोपी थे। इनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। प्रमोद को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22