आबसर में 32वीं राका कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन मैच में रॉयल क्रिकेट बटालियन ने शेखावाटी इलेवन को 4 रन से हराया
आबसर में 32वीं राका कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन मैच में रॉयल क्रिकेट बटालियन ने शेखावाटी इलेवन को 4 रन से हराया
छापर : छापर के आबसर स्थित ताल मैदान में मंगलवार को रायचंद कालेर की स्मृति में 32वीं राका मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में रॉयल क्रिकेट बटालियन आबसर ने शेखावाटी इलेवन को 4 रन से हराया।
रॉयल आबसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 99 रन बनाए। शिव राठौड़ ने 24 और कन्हैया ने 22 रन बनाए। जवाब में शेखावाटी इलेवन की टीम आकाश मुंड के 36 रनों की मदद से 95 रन ही बना सकी। रॉयल बटालियन के शिव राठौड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी महेंद्र चौधरी ने की। सुजानगढ़ के पूर्व उपप्रधान दीवानसिंह भानीसरिया मुख्य अतिथि थे। भाजपा आबसर मंडल अध्यक्ष चितरंजनसिंह राठौड़, प्रकाश सिंवर, हरिप्रसाद कीलका, सूर्यकांत सैन, चैनसिंह और केशुदास स्वामी विशिष्ट अतिथि थे।
अतिथियों ने रायचंद कालेर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता शुरू की। आयोजन समिति के रूपाराम स्वामी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा बताई। त्रिलोकचंद कीलका और गोपालचंद कालेर ने आभार जताया। रवि स्वामी, बलजीत सारण, मोटाराम गोदारा, सुरेंद्र स्वामी, मांगीलाल स्वामी और अशोक ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सुथार ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524792


