शोरूम मालिक के बेटे ने अपनी दुकान का सोना लूटा:धनतेरस पर सोना ले जा रहा था कारीगर, 4 दोस्तों के साथ मिलकर की लूटपाट
शोरूम मालिक के बेटे ने अपनी दुकान का सोना लूटा:धनतेरस पर सोना ले जा रहा था कारीगर, 4 दोस्तों के साथ मिलकर की लूटपाट
सीकर : सीकर में सर्राफा शोरूम के कारीगर से लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शोरूम मालिक के बेटे ने ही धनतेरस की रात 4 दोस्तों के साथ मिलकर कारीगर से सोना लूटा था। पुलिस ने शोरूम के मालिक इंद्रचंद सोनी के बेटे मोहित सोनी और उसके 4 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। बेटे को पता था कि धनतेरस के दिन शोरूम पर ज्यादा सोना आएगा।
घटना के दिन मोहित सुबह से ही अपने मोबाइल में दुकान के सीसीटीवी देख रहा था। जब कारीगर निकला तो मोहित ने अपने साथियों को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 7 नवंबर को कारीगर असमत अली ने थाने पर लूट का मामला दर्ज करवाया था।

नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
पुलिस को दी रिपोर्ट में धोद रोड निवासी कारीगर असमत अली ने बताया- मैं घंटाघर के पास इंदरचंद सोनी की सोने-चांदी की दुकान पर काम करता हूं। धनतेरस की रात 6 नवंबर को दुकान के काम से फ्री होकर एक पर्स में दुकान का करीब 100 ग्राम से ज्यादा सोना स्कूटी की डिक्की में डालकर ले जा रहा था।
रात करीब 11 बजे के बाद धोद रोड पर माटोलियों की गली के पास एक बिना नंबर की स्विफ्ट गाड़ी मेरी स्कूटी के आगे आकर रुकी। गाड़ी में से दो नकाबपोश उतरे मुझसे सोना और करीब 7600 रुपए लूट लिए।


दीपावली मनाने आया था जयकांत
आरोपी सौरभ शर्मा सीकर में कैफे चलाता है। शक्ति सिंह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। जयकांत दुबई में प्राइवेट नौकरी करता है। जयकांत कुछ दिन पहले ही दीपावली मनाने छुट्टी लेकर घर आया था।

साथियों को बुलाकर करवाई लूट
मास्टरमाइंड इंद्रचंद सोनी का बेटा है। वह पिछले काफी दिनों से पिता की दुकान का सोना लूटने की प्लानिंग कर रहा था। उसे पता था कि धनतेरस के दिन ज्यादा सोना रहेगा। सोना भी दुकान का कारीगर असमत अपने साथ लेकर जाएगा। मोहत घटना के दिन सुबह से ही अपने मोबाइल में दुकान के सीसीटीवी देख रहा था। जब कारीगर दुकान से निकला तो मोहित ने अपने साथियों को बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों में शामिल प्रियांशु वैष्णव सीकर में पिछले करीब 4 साल से प्राइवेट स्कूल में टीचिंग कर रहा था। अब तक की जांच में सामने आया है कि मास्टरमाइंड मोहित के अलग-अलग खर्चे थे, जिसके लिए उसने अपने ही पिता के दुकान का सोना लूटने की प्लानिंग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2518159


