[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस पर स्टीकर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस पर स्टीकर का विमोचन

जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया विमोचन, 20 दिन तक जिलेभर में चलाया जाएगा सहयोग अभियान

सीकर : भारत स्काउट गाइड के 76वें स्थापना दिवस (7 नवंबर) के अवसर पर जारी किए गए स्टीकर का विमोचन शुक्रवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीटी) भावना शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य जिला आयुक्त स्काउट गाइड किरण सैनी तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरबंस लाल ने स्टीकर का विमोचन किया।

कार्यक्रम में जिला सचिव एवं सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, सीओ गाइड आचू मीना, पूर्व सचिव स्थानीय संघ सीकर महेंद्र कुमार पारीक, स्काउट मास्टर ओमप्रकाश रेगर, गाइड कैप्टन कविता दानोदिया, सीनियर रोवर मेंटर लखन बावरिया, राजकीय कला महाविद्यालय के सीनियर रोवर श्यामरथ और रोवर दीपक उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने स्काउट गाइड का स्टीकर प्राप्त कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। अभियान के तहत आगामी 20 दिनों तक जिलेभर में स्काउट गाइड के स्टीकर आमजन को वितरित किए जाएंगे तथा उनसे संस्था की गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने भारत स्काउट गाइड के 76 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आमजन से स्काउट गाइड की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा संस्था को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62