अधूरे कार्यों पर सभापति खतीजा बानो नाराज, अधिकारियों को दी समयसीमा में काम पूरा करने की हिदायत
कही-जनता का पैसा और समय बर्बाद हो रहा है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी; खुदाई के बाद तुरंत कराएं सड़कों की मरम्मत
सीकर : शहर में जलदाय विभाग के अधूरे और धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर नगर परिषद सभापति खतीजा बानो ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शहर में चल रहे कार्यों की एक-एक कर जानकारी ली। कई कार्यों को लेकर अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभापति ने कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की।
सभापति ने कहा कि शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, पाइपलाइनें टूटी हुई हैं और कई कार्य लंबे समय से अधूरे हैं। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता के लिए नहीं बुलाई गई है। जनता का पैसा और समय बर्बाद हो रहा है। ऐसे में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में चल रहे सभी अधूरे कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई के बाद उसकी मरम्मत तुरंत करवाई जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बाधित नहीं होनी चाहिए।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, विकास मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता रामकुमार चाहिल, सहायक अभियंता किरण, बलबीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513511


