[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बाल विवाह मुक्त अभियान पर हुई कार्यशाला:100 दिवसीय योजना पर की चर्चा, जागरूकता फैलाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बाल विवाह मुक्त अभियान पर हुई कार्यशाला:100 दिवसीय योजना पर की चर्चा, जागरूकता फैलाने की अपील

चूरू में बाल विवाह मुक्त अभियान पर हुई कार्यशाला:100 दिवसीय योजना पर की चर्चा, जागरूकता फैलाने की अपील

चूरू : चूरू में महिला अधिकारिता विभाग ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में बाल विवाह मुक्त अभियान पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा हुई। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र शेखावत ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य में बाधा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए प्रशासन, विभागों, मीडिया और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा।

शेखावत ने अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाने और जागरूकता फैलाने में सहयोग करने की अपील की। जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय मॉड्यूल के तहत जागरूकता गतिविधियां और कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इनके जरिए लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और रोकथाम में नागरिकों की भूमिका की जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला में लेखाधिकारी श्रीरामसिंह, प्रशासनिक अधिकारी अनिल सिहाग, सुपरवाइजर प्रीति, सखी प्रबंधक नीरज कविया, पूनम, हेमंतसिंह, धर्मेन्द्र धायल, भूपेन्द्र सिंह, मंजू, सुमन, शारदा और अंजना गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62