पहलवान कोमल का कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन:50 किलो भारवर्ग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, 4 से 12 दिसंबर तक प्रिटोरिया में होंगे मुकाबले
पहलवान कोमल का कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन:50 किलो भारवर्ग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, 4 से 12 दिसंबर तक प्रिटोरिया में होंगे मुकाबले
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के गणेश्वर गांव की पहलवान कोमल का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह 50 किलो भारवर्ग की कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में हुए ट्रायल में प्रदर्शन के बाद कोमल ने टीम में जगह बनाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 4 से 12 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में होंगे।
कोमल के चयन से गणेश्वर और नीमकाथाना क्षेत्र में खुशी है। कोमल का चयन अंडर-20 और अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भी हो चुका है। वह अंडर-17 यूथ गेम्स में एथेंस और बहरीन में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान कुमारी और चंबल केसरी का खिताब भी जीता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513607


