भाई के साथ मिलकर पत्नी का किया मर्डर:पिता का आरोप- बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे, सड़क पर मिला शव
भाई के साथ मिलकर पत्नी का किया मर्डर:पिता का आरोप- बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे, सड़क पर मिला शव
सीकर : सीकर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि बेटी के पति और देवर ने उसकी हत्या की है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस को शव सड़क किनारे मिला। महिला के पिता ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
बाडलवास निवासी भंवरलाल ने सदर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी तारा की शादी डीडवाना निवासी किशोर के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। करीब 2 महीने पहले बेटी तारा अपने दोनों बच्चों और पति को लेकर यहां आ गई थी। परिवार यहां पर रहकर ही मजदूरी करने लगा। इस दौरान दामाद शराब पीकर बेटी से मारपीट करता रहा।
4 नवंबर की दोपहर दामाद दोनों बच्चों को छोड़कर बेटी को लेकर डीडवाना जाने के लिए निकला था। 5 नवंबर की सुबह पता चला कि बेटी का शव कंवरपुरा बस स्टैंड बाडलवास पर सड़क किनारे पड़ा है।
सड़क पर मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान
पिता ने बताया कि सूचना पर वह और उनका बेटा दिलीप मौके पर पहुंचे। बेटी के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान और कपड़े फटे हुए थे। पिता ने आरोप लगाया कि दामाद किशोर और उसके भाई पवन ने मेरी बेटी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। दोनों पहले भी कई बार मारपीट कर चुके थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513602


