बोदलासी के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया:सेवदड़ा को पंचायत मुख्यालय बनाने का विरोध, ग्रामीण बोले- किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेंगे
बोदलासी के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया:सेवदड़ा को पंचायत मुख्यालय बनाने का विरोध, ग्रामीण बोले- किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेंगे
नेछवा : नेछवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोदलासी के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय सेवदड़ा बनाए जाने के विरोध में चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। शुक्रवार को हुई सामूहिक बैठक में ग्रामीणों ने यह फैसला लिया। निर्णय सादे कागज पर लिखित रूप में दर्ज किया गया।
बोदलासी को नई ग्राम पंचायत बनाया गया था
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत राज पुनर्गठन के दौरान बोदलासी को नई ग्राम पंचायत बनाया गया था। बाद में संशोधित आदेश जारी कर सेवदड़ा को पंचायत मुख्यालय बना दिया गया। ग्रामीणों ने इस फैसले का विरोध किया है।
ग्रामीण बोले- किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेंगे
ग्रामीणों के सामूहिक समझौता पत्र में कहा गया है कि जब तक बोदलासी को फिर से ग्राम पंचायत मुख्यालय घोषित नहीं किया जाता और इस संबंध में कार्रवाई नहीं होती, वे पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेंगे। पत्र पर ग्रामीणों और गवाहों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
समझौता पत्र में यह भी लिखा है कि चुनाव बहिष्कार के दौरान किसी ग्रामीण को सरकार या प्रशासन से जुड़े काम में मदद की जरूरत होगी, तो सभी ग्रामीण मिलकर सहयोग करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि बोदलासी को फिर से ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाया जाए। उन्होंने मांग पूरी होने तक विरोध जारी रखने की बात कही है।
ये रहे शामिल
सामूहिक फैसले में मानसिंह रत्नू, बलबीर रणवा, बिहारी रणवा, गोपाल सिंह, बोरमा राम, रुड़ाराम, सुखवीर रणवा, सावरमल सैनी, नानूराम सैनी, मुरारी शर्मा, रघुवीर रणवा, टोडाराम वर्मा, किशोर कुमावत, जीवणराम ओला, किशोर सिंह रत्नू और रतनलाल ओला सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513669


