शहीदों के सम्मान में 51 हजार मिट्टी के दीये बांटे, दीपावली पर हर घर में जलेगा एक दीया शहीदों के नाम
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर लगाया निःशुल्क वितरण शिविर, लोगों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने की अपील
हल्द्वानी : दीपावली पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अनूठी पहल की। संस्था की ओर से ‘एक दीया शहीदों के नाम’ अभियान के तहत 51 हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट निशुल्क वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर स्टॉल लगाकर आमजन को दीये बांटे और दीपावली पर शहीदों के नाम एक दीया जलाने की अपील की।
संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। वे अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। जवानों के इसी साहस और बलिदान की बदौलत लोग अपने घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार मना पाते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी भावना के साथ संस्था की ओर से 51 हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट तैयार करवाकर वितरित किए जा रहे हैं, ताकि दीपावली पर प्रत्येक परिवार एक दीया शहीदों के नाम जलाकर उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट कर सके। शहीदों के बलिदान को याद रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा पाण्डेय, नवल आर्या, प्रशांत गुप्ता, सूरज मिस्त्री, मनीषा आर्या, वर्तिका जोशी, मनीष साहू, वंश प्रजापति, सुशील राय, सूरज कुम्हार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2509833