दीपावली से पहले सभापति-आयुक्त ने किया शहर का औचक निरीक्षण
जाट बाजार, तापड़िया बगीची और कल्याण सर्किल सहित प्रमुख बाजारों में देखी रोशनी व सफाई व्यवस्था, कमियां मिलने पर दिए निर्देश
सीकर : दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ और रोशनी से जगमग बनाने के लिए नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के आदेश और सभापति खतीजा बानो के निर्देशन में आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में 4 नवंबर की देर रात शहर में रोशनी की सजावट और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
सभापति और आयुक्त ने जाट बाजार, तापड़िया बगीची, कल्याण सर्किल सहित शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमी नजर आई, वहां मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सभापति खतीजा बानो ने कहा कि दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि सीकर की पहचान है। उनका प्रयास है कि इस बार शहर का हर बाजार, सर्किल और चौराहा रोशनी से जगमगाए। स्वच्छता और रोशनी के इंतजाम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और जगमग सीकर देना ही नगर परिषद का संकल्प है।
आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद की टीमें दिन-रात फील्ड में काम कर रही हैं। रोशनी की सजावट अंतिम चरण में है और रात्रिकालीन सफाई के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। रात में बाजारों की सफाई के बाद सुबह शहर को स्वच्छ रखने की व्यवस्था की गई है। त्योहार के दौरान शहरवासियों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, संबंधित जोन प्रभारी और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2509915

