लुदी झाबर में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं:ग्रामीण बोले-पंचायत में एसटी वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं, एकमात्र आवेदन भी निरस्त; वार्ड पंच के लिए डाले जाएंगे वोट
लुदी झाबर में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं:ग्रामीण बोले-पंचायत में एसटी वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं, एकमात्र आवेदन भी निरस्त; वार्ड पंच के लिए डाले जाएंगे वोट
सादुलपुर : सादुलपुर पंचायत समिति की लुदी झाबर ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर एक भी नामांकन नहीं आया है। गांव के लीलाधर न्यागल ने बताया- सरपंच पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन गांव में एक भी व्यक्ति एसटी वर्ग से नहीं है। सरपंच पद के लिए मिला एकमात्र आवेदन जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। अब कल गुरुवार को केवल वार्ड पंच के लिए वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को सभी वार्ड पंच उपसरपंच ता चुनाव करेंगे।
एसडीएम और कलेक्टर से मिले थे ग्रामीण
लीलाधर न्यागल ने बताया- आरक्षण की लॉटरी निकलने के तुरंत बाद ग्रामीण इस समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर से मिले थे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया था कि गांव में एसटी प्रमाण पत्र वाला कोई व्यक्ति नहीं है। इसके बावजूद सरपंच पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। नामांकन के दौरान एकमात्र आवेदन निरस्त होने के बाद पंचायत में सरपंच पद खाली रहने की स्थिति बन गई है। बता दें कल, सादुलपुर की 44 ग्राम पंचायतों में से 43 में सरपंच पद के लिए कल चुनाव होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507049
