दीपावली से पहले चूरू पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 7 गिरफ्तार
राजलदेसर में जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, 31,210 रुपए, 8 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल जब्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली पर्व से पहले अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजलदेसर में जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,210 रुपए की जुआ राशि, आठ मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 3 नवंबर 2026 को राजलदेसर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर सुजानगढ़ पवन कुमार और रतनगढ़ वृत्ताधिकारी इनसार अली के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बेगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान कस्बे के सार्वजनिक भार्गव चौक पर जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों से 31,210 रुपए की जुआ राशि, जुआ सामग्री, दो मोटरसाइकिल और तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन जब्त किए। इस संबंध में पुलिस थाना राजलदेसर में मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 13 आरपीजीओ एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले का अनुसंधान थानाधिकारी रतनगढ़ संदीप कुमार कर रहे हैं।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लालचन्द पुत्र धड़सीराम मेघवाल (37), गिरधारी पुत्र दीपाराम मेघवाल (34), मनोज पुत्र नन्दलाल भार्गव (30), विनोद पुत्र दीपाराम मेघवाल (39), महेन्द्र पुत्र दुदाराम मेघवाल (30), धर्मपाल पुत्र सलाराम मेघवाल (38) और सुनील पुत्र रामचन्द्र भार्गव (34) शामिल हैं। सभी राजलदेसर कस्बे के निवासी हैं।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी बेगाराम, दौलतराम, विद्याधर, रविन्द्र, सुनील और पवन शामिल रहे।
पुलिस की आमजन से अपील
चूरू पुलिस ने दीपावली के मद्देनजर आमजन से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी प्रेम का त्योहार है। इसे परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। क्षणिक लालच में अपनी मेहनत की कमाई और परिवार की खुशियां दांव पर न लगाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503838

