निर्वाचन पर्यवेक्षक ने सरदारशहर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
डॉ. महेंद्र खड़गावत ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद कर निर्भीक होकर मतदान की अपील की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र खड़गावत ने सरदारशहर और सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजामों और मतदाताओं की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने सरदारशहर पंचायत समिति के भादासर दिखनादा स्थित बूथ संख्या 26 व 27, राजकीय आचार्य महाप्रज्ञ उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधनाऊ उत्तरादा के बूथ संख्या 31, 32 व 33 तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उड़सर लोडेरा के बूथ संख्या 57 व 58 का अवलोकन किया।
इसी प्रकार सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलासर के बूथ संख्या 51, 52, 53 व 54, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उदासर बीदावतान के बूथ संख्या 57 व 58, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेलुसर बीकान के बूथ संख्या 64, 65 व 66 तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैणासर के बूथ संख्या 68 व 69 पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
डॉ. खड़गावत ने अधिकारियों एवं निर्वाचन कार्मिकों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी कार्मिक गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और उन्हें बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। प्रत्येक मतदाता की नैतिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उपखंड अधिकारी महिपाल राजावत ने पर्यवेक्षक को निर्वाचन व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
सहायक नोडल अधिकारी ओमप्रकाश फगेड़िया ने बताया कि पर्यवेक्षक ने बूथ संख्या 26, 27, 31, 32, 33, 51, 52, 53, 54, 57, 58, 64, 65, 66, 68 एवं 69 का निरीक्षण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503873

