सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 2027 के लिए करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन
झुंझुनूं जिले के 2.80 लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू, सत्यापन नहीं कराने पर रुक सकता है भुगतान
झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी पेंशनर्स को वर्ष 2027 के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। विभाग के निर्देशानुसार सत्यापन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। झुंझुनूं जिले में इस योजना के तहत करीब 2 लाख 80 हजार 806 पेंशनर्स पंजीकृत हैं।
विभाग के उप निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि नियमानुसार प्रत्येक पेंशनर को साल में एक बार अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना जरूरी है। निर्धारित समय पर सत्यापन नहीं करवाने पर पेंशन भुगतान प्रभावित या बाधित हो सकता है। उन्होंने सभी पेंशनर्स से जल्द से जल्द सत्यापन करवाने की अपील की है, ताकि पेंशन का नियमित भुगतान जारी रह सके।
ई-मित्र केंद्र पर अंगूठे से करवा सकेंगे सत्यापन
पेंशनर्स अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अंगूठे के निशान सहित बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे मोबाइल पर राजएसएसपी मोबाइल ऐप के जरिए चेहरे की पहचान के आधार पर भी सत्यापन किया जा सकता है।
बायोमेट्रिक या चेहरे से सत्यापन नहीं होने पर यह विकल्प
यदि किसी पेंशनर का बायोमेट्रिक या चेहरे की पहचान के जरिए सत्यापन नहीं हो पाता है, तो ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्र के पेंशनर उपखंड अधिकारी कार्यालय में जाकर सत्यापन करवा सकते हैं। इसके लिए पीपीओ में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग किया जा सकेगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है।
आधार और जनाधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सलाह
विभाग ने ऐसे पेंशनर्स को पहले आधार या जनाधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज करवाने की सलाह दी है, जिनके मोबाइल नंबर अभी तक अपडेट नहीं हैं। इसके लिए नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर पंजीकृत करवाया जा सकता है। इसके बाद वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503937

