[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपसर के अंबेडकर मोहल्ले में कम ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

दीपसर के अंबेडकर मोहल्ले में कम ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका

जमीन से महज 3-4 फीट ऊपर लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने और घेराबंदी की मांग की

रतनगढ़ : सुलखनियां ग्राम पंचायत के दीपसर गांव स्थित अंबेडकर मोहल्ले में कम ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। जमीन से महज 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर लगे इस ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका बनी हुई है। मोहल्ले से गुजरने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से जुड़े खतरे के कारण पहले भी दो-तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी चपेट में आने से बकरी और गाय जैसे मवेशी भी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में लोगों को आशंका है कि सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि ट्रांसफार्मर इतनी कम ऊंचाई पर क्यों लगाया गया है और अब तक इसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उनका कहना है कि बिजली विभाग को किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए।

मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने अथवा नियमानुसार सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित करने की मांग की है। साथ ही इसके चारों ओर मजबूत सुरक्षा घेराबंदी करवाने की भी मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों और मवेशियों को संभावित खतरे से बचाया जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22