[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के वार्ड 5 में बदहाल सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के वार्ड 5 में बदहाल सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान

कृषि उपज मंडी के पीछे बसी कॉलोनियों का मुख्य रास्ता जर्जर, स्थानीय लोगों ने लगाया अनदेखी का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दीपावली के त्योहार पर शहर में सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कृषि उपज मंडी के पीछे बसी कॉलोनियों के निवासियों को वार्ड नंबर 5 के मुख्य रास्ते की बदहाली से परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और उनमें नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। कीचड़ और गंदगी के बीच से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह रास्ता क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लिए प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते पर स्कूल, मदरसा, मस्जिद, श्मशान घाट और कब्रिस्तान भी स्थित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि त्योहार के दौरान जहां शहर के कई इलाकों में सफाई और विकास कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है, वहीं वार्ड नंबर 5 की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वार्ड के निवासियों को दीपावली पर यही सौगात मिलेगी?

स्थानीय निवासियों ने सभापति विनय गोयनका के वार्डों के निरीक्षण का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित वार्डों में निरीक्षण और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विकास और बुनियादी सुविधाओं के मामले में वार्डों के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव किया जा रहा है?

कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि राजनीति से ऊपर उठकर मुख्य रास्ते की तत्काल मरम्मत करवाई जाए। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए और पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि त्योहार के समय लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22