[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो ये वैकल्पिक दस्तावेज भी होंगे मान्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो ये वैकल्पिक दस्तावेज भी होंगे मान्य

सीकर जिले की पांच पंचायत समितियों में 3 नवंबर को होगा तीसरे चरण का मतदान, पहचान सत्यापन के लिए 13 तरह के दस्तावेजों का विकल्प

सीकर : पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण में 3 नवंबर को जिले की धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास पंचायत समितियों में मतदान होगा। मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अभाव में निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों को भी पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मतदाता मतदान के दिन निर्धारित पहचान दस्तावेज साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचें। मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट और फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम तथा सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड और श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड भी मान्य होंगे।

सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों को जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) भी पहचान प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन निर्धारित पहचान दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि मतदान केंद्र पर पहचान सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22