सेवली में सरपंच चुनाव के बाद समर्थकों में मारपीट:दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं, हारे प्रत्याशी के समर्थक खंडेला थाने पहुंचे
सेवली में सरपंच चुनाव के बाद समर्थकों में मारपीट:दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं, हारे प्रत्याशी के समर्थक खंडेला थाने पहुंचे
खंडेला : खंडेला थाना क्षेत्र के सेवली गांव में सरपंच चुनाव के नतीजों के बाद विजेता और हारे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, चुनाव में जीत-हार के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। घटना के बाद हारे हुए सरपंच प्रत्याशी के सैकड़ों समर्थक खंडेला थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।
खंडेला थानाधिकारी जगन्नाथ सिंह ने बताया – सेवली गांव में जीते और हारे सरपंच प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दो-चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2501428

