[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव प्रचार की बोलेरो से बाइक टकराई:लढ़ाणा पुलिया के पास 16 साल का युवक घायल, पलसाना में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

चुनाव प्रचार की बोलेरो से बाइक टकराई:लढ़ाणा पुलिया के पास 16 साल का युवक घायल, पलसाना में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर

चुनाव प्रचार की बोलेरो से बाइक टकराई:लढ़ाणा पुलिया के पास 16 साल का युवक घायल, पलसाना में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर

पलसाना : पलसाना क्षेत्र में लढ़ाणा पुलिया के पास सोमवार शाम चुनाव प्रचार में लगी बोलेरो गाड़ी और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 16 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायल युवक को तत्काल पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार टीबा की ढाणी, पलसाना निवासी विक्रम पुत्र सुरेश बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान लढ़ाणा पुलिया के पास सामने से आ रही चुनाव प्रचार में लगी बोलेरो गाड़ी से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। घायल युवक को पलसाना ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते सीकर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22