[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोर्ड बैठक की तैयारियों को लेकर सभापति ने किया अंबेडकर सभागार का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बोर्ड बैठक की तैयारियों को लेकर सभापति ने किया अंबेडकर सभागार का निरीक्षण

3 नवंबर को नगर परिषद की मंडल बैठक, व्यवस्थाओं में कमी नहीं रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : नगर परिषद सीकर में 3 नवंबर को आयोजित होने वाली मंडल बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को सभापति खतीजा बानो ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभापति ने अधिकारियों के साथ बैठक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

सभापति ने कहा कि बोर्ड बैठक शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय का मंच है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि बैठक व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस दौरान पूर्व सभापति जीवण खां, नगर परिषद के राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी, मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22