अस्पताल परिसर में 70 वर्षीय साधु मृत मिला:रतनगढ़ पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
अस्पताल परिसर में 70 वर्षीय साधु मृत मिला:रतनगढ़ पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में राजकीय जालान अस्पताल परिसर में रविवार को 70 वर्षीय साधु मृत मिला। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सफाई कर्मचारी रविवार को सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें साधु अचेत अवस्था में मिला। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने साधु के पास मिले सामान की तलाशी ली। उसमें एक आईडी मिली, जिस पर रंगतालाब, कोटा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र फुमनसिंह का नाम लिखा था।
आईडी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कोटा पुलिस को जानकारी दी। दोपहर तक मृत साधु के किसी परिजन ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि परिजनों से संपर्क होने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496836
