फतेहपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 13 गिरफ्तार; 1.60 लाख रुपए जब्त
सालासर-चूरू मार्ग स्थित मकान में ताश के पत्तों पर लग रहे थे दांव, पकड़े गए कई आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले
फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सालासर-चूरू मार्ग स्थित एक मकान पर दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 60 हजार 880 रुपए नकद और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की है। मामले में कोतवाली थाने में प्रकरण संख्या 294/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने मकान पर अचानक दबिश दी। मौके पर आरोपी ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और जुआ सामग्री जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय शर्मा निवासी वार्ड 20, ब्राह्मणों का मोहल्ला, पिलानी; गणेश निवासी वार्ड 5, नया बस स्टैंड के पास, रामगढ़ शेखावाटी; बाबूलाल निवासी वार्ड 20, बड़ा मोहल्ला, सिधाना; असलम निवासी लीलघरों का मोहल्ला, मंडावा; पवन कुमार निवासी वार्ड 52, लुहारों का मोहल्ला, फतेहपुर; विश्वनाथ निवासी वार्ड 10, मोहल्ला बनवास, सिंघाना; राजेश कुमार निवासी वार्ड 9, सराई मोहल्ला, सिधाना; महेश कुमार निवासी वार्ड 4, फतेहपुर रोड, मंडावा; जितेन्द्र निवासी वार्ड 27, मोहल्ला खोला, सिधाना; रोहिताश निवासी वार्ड 32, राजपुरा, पिलानी; बाबु निवासी वार्ड 36, महा ब्राह्मणों का मोहल्ला, झुंझुनूं; रविकान्त उर्फ लाला निवासी वार्ड 23, खेमकों का मोहल्ला, फतेहपुर और खेराती चौहान निवासी वार्ड 17, मंडेलिया स्कूल के पीछे, पिलानी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में जुआ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टे जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा, एएसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, रामनिवास, नरेश कुमार और महिला कांस्टेबल संतोष शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496873

