[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सीए संस्थान की नई शाखा का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सीए संस्थान की नई शाखा का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

लाइब्रेरी, प्रशिक्षण और विभिन्न पाठ्यक्रमों की सुविधा से स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, सीए सदस्यों के लिए भी होंगे सेमिनार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की चूरू शाखा का शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित सिटी सेंटर में विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार ने दिल्ली मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। वहीं केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए सतीश गुप्ता, सीए पंकज शाह, सीए ज्ञानचंद मिश्रा और सीए दुर्गेश काबरा ने भी दिल्ली से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा मुख्य अतिथि तथा जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने नई शाखा की स्थापना पर सीए सदस्यों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सीए सदस्यों से शाखा के माध्यम से अपने ज्ञान और कौशल को लगातार अद्यतन रखने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने आर्थिक अपराधों की रोकथाम और उनसे बचाव में सीए सदस्यों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईसीएआई केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए (डॉ.) रोहित रुवाटिया ने कहा कि चूरू शाखा सीए विद्यार्थियों और सदस्यों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। यहां विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रशिक्षण और जीएमसीएस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सुविधा मिलेगी। वहीं सीए सदस्यों के लिए समय-समय पर संगोष्ठियां और योग्यता प्राप्ति के बाद के पाठ्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संस्थान की यह शाखा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में योगदान देगी। इसके साथ ही आम नागरिकों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, कर अनुपालन के प्रति जागरूकता विकसित करने, सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और कर संग्रहण में सहयोग देने की दिशा में भी काम करेगी।

शाखा अध्यक्ष सीए विनोद अग्रवाल ने अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष सीए अजय हरित ने शाखा के दृष्टि वक्तव्य के माध्यम से इसके उद्देश्यों और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। सचिव सीए प्रतीक राजोतिया ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

समारोह में जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर सहित चूरू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सीए सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए वरुण पांडेय और सीए वासुदेव पारीक ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22