[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

170 छात्राओं ने बिरला बालिका विद्यापीठ का भ्रमण किया:रोबोटिक्स लैब, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट क्लासरूम देखे, पीपीटी से स्कूल की गतिविधियां और कार्यप्रणाली समझी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

170 छात्राओं ने बिरला बालिका विद्यापीठ का भ्रमण किया:रोबोटिक्स लैब, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट क्लासरूम देखे, पीपीटी से स्कूल की गतिविधियां और कार्यप्रणाली समझी

170 छात्राओं ने बिरला बालिका विद्यापीठ का भ्रमण किया:रोबोटिक्स लैब, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट क्लासरूम देखे, पीपीटी से स्कूल की गतिविधियां और कार्यप्रणाली समझी

सादुलपुर : सादुलपुर की पीएमश्री मोहता गर्ल्स स्कूल स्कूल की 170 छात्राओं ने पिलानी की बिरला बालिका विद्यापीठ का दौरा किया। छात्राओं ने छात्राओं ने रोबोटिक्स लैब, स्पेस टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी, म्यूजिक रूम, हॉर्स राइडिंग, स्मार्ट क्लासरूम, स्विमिंग पूल और आर्ट एंड क्राफ्ट रूम देखे।

ये भ्रमण पीएम श्री गतिविधियों के तहत ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम में आयोजित किया गया। छात्राएं स्टाफ सदस्यों के साथ रवाना हुईं। प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

बिरला बालिका विद्यापीठ पहुंचने पर प्रिंसिपल अचला वर्मा, वाइस प्रिंसिपल अंजू डोगरा, डॉ. वंदना तिवारी, संध्या व्यास, यूएसओ सेक्रेटरी मीना जैन और वार्डन रेणु दुबे ने दल का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

लैब, लाइब्रेरी, म्यूजिक रूम देखे

छात्राओं ने रोबोटिक्स लैब, स्पेस टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी, म्यूजिक रूम, हॉर्स राइडिंग, स्मार्ट क्लासरूम, स्विमिंग पूल और आर्ट एंड क्राफ्ट रूम देखे। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं की बनाई पेंटिंग्स और राष्ट्रीय पर्वों पर बजाए जाने वाले बैंड के बारे में भी जाना।

ऑडिटोरियम में पीपीटी के जरिए स्कूल की गतिविधियों और स्कूल मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। भ्रमण से छात्राओं ने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, तकनीकी नवाचारों और सहशैक्षणिक गतिविधियों को करीब से देखा। दल में ट्यूनिंग ऑफ स्कूल प्रभारी शमशेर खान, खेल प्रभारी रणवीर, पुस्तकालय प्रभारी संजीव, व्याख्याता सुमन और रितु, पार्थ, वोकेशनल ट्रेनर मुकेश, विमला और सुमन सांगवान शामिल रहे।

अंत में संस्था प्रधान डॉ. सुशीला बलौदा पूनिया ने बिरला बालिका विद्यापीठ के स्टाफ सदस्यों का आभार जताया और विद्यालय की व्यवस्थाओं व शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22