चूरू में 2 नवंबर को पट्टा वितरण और पिंक शौचालय का शिलान्यास, 5 नवंबर को 21 हजार दीपकों से होगा दीपदान
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आगामी 2 नवंबर को पट्टा वितरण कार्यक्रम और पिंक शौचालय का शिलान्यास होगा। वहीं, 5 नवंबर को चूरू चौपाटी पर 21 हजार दीपक प्रज्वलित कर दीपदान किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने बताया कि 2 नवंबर को इंद्रमणि पार्क में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण पिंक शौचालय का शिलान्यास करेंगे।

बैठक में उपसभापति ओम इंदौरिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, नरेंद्र सैनी और मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया मंचस्थ रहे। बैठक का संचालन मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी पदम सिंह राठौड़, विमला गढ़वाल, सुभाष जांगिड़, रचना कोठारी, दीनदयाल सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, किशन असेरी, प्रकाश नायक, रजत शर्मा, हरीश वर्मा, विजय कस्वा, मंगलचंद सैनी, हरिराम चोपड़ा, भागीरथ सैनी, सज्जन सिंह, मेघराज भार्गव, जेपी प्रजापत, अजय तंवर, आनंद रेगर, भंवर गुर्जर, नीरज जांगिड़, कमल सैनी, राकेश शर्मा, आकाश सैनी, कपिल रक्षक, बाबू इस्माइल, कपिल चंदेल, श्रीराम पीपलवा, असलम डायर, मुकेश प्रजापत, किशन किरोड़ीवाल, विश्वनाथ जांगिड़, सुप्यर सिंह, लक्ष्मीनारायण सेन, आमीन खान, दिवाकर सहल, विजय शर्मा, संदीप पाटिल, बाबू पाटिल, बृजेंद्र दाधीच, बाबू टेलर, एडवोकेट योगेश शर्मा, लिखमीचंद प्रजापत, जुगल पांडे, नंदू मौजसिया, संदीप लुगरिया और रवि दाधीच सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492250

