[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने सरदारशहर क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने सरदारशहर क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अजीतसर, रूपलीसर, रामसीसर भेड़वालिया और मालकसर में व्यवस्थाएं देखीं, मतदान की तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने शुक्रवार को सरदारशहर क्षेत्र के अजीतसर, रूपलीसर, रामसीसर भेड़वालिया और मालकसर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। मतदान दिवस पर मतदान दलों के ठहरने के लिए समुचित प्रबंध, निर्बाध बिजली आपूर्ति और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना की जाए।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, छाया सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। अजीतसर और रूपलीसर में निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण सामग्री मिलने पर उसे तत्काल हटवाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी की जाएं। किसी भी घटना या समस्या की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखें। संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने और किसी भी अवांछित गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील भी की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम महिपाल राजावत ने निर्वाचन तैयारियों और प्रबंधन की जानकारी दी। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और पंजीकृत मतदाताओं की स्थिति से अवगत करवाया।

इस दौरान डीवाईएसपी कुलदीप, तहसीलदार मुकुल, एसएचओ धीरेंद्र, अतिरिक्त विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22