आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के जिला समन्वयक ने किया लोहिया महाविद्यालय का निरीक्षण
कक्षाओं में विद्यार्थियों से किया संवाद, विभागों और पुस्तकालय के अभिलेखों का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुझाव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के चूरू जिला समन्वयक प्रोफेसर डॉ. संजय शर्मा ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को राजकीय लोहिया महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, कार्यालयों, पुस्तकालय और भंडार में उपलब्ध अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार और महाविद्यालय के विकास को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।
डॉ. शर्मा ने संकाय सदस्यों और कर्मचारियों से संवाद कर महाविद्यालय के उन्नयन के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थी केंद्रित योजनाओं का लाभ अधिकतम पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से काम करने पर जोर दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा ने महाविद्यालय के उन्नयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शैक्षणिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर डॉ. अरविंद शर्मा, प्रोफेसर डॉ. दिनेश चारण, प्रोफेसर डॉ. रूपा शेखावत, प्रोफेसर डॉ. ट्विंकल शर्मा, प्रोफेसर डॉ. मधु चौधरी, प्रोफेसर डॉ. हेमंत मंगल, प्रोफेसर डॉ. बी.एल. मेहरा और सह आचार्य डॉ. महेंद्र खारड़िया सहित अधिकांश संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2492272

