रेलवे पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
5 नवंबर को बीकानेर मंडल के 17 स्टेशनों पर लगेगा मेगा शिविर, सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और पारिवारिक पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनधारकों की सुविधा के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रेल परिसरों में विशेष शिविर लगाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
अभियान के तहत 5 नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बीकानेर मंडल के 17 स्टेशनों पर मेगा शिविर आयोजित होंगे। इनमें बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लुहारू, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़ और सरदारशहर शामिल हैं।
इसके अलावा मंडल कार्यालय बीकानेर में 2 नवंबर, रेलवे अस्पताल लालगढ़ और भारतीय स्टेट बैंक की लालगढ़ शाखा में 3 से 6 नवंबर तक शिविर लगाए जाएंगे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 4 नवंबर, हनुमानगढ़ में 10 नवंबर, भिवानी में 12 नवंबर तथा रतनगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, पीलीबंगा और हिसार में 13 नवंबर को शिविर आयोजित होंगे। लोहारू में 16 नवंबर, श्रीडूंगरगढ़ में 18 नवंबर, भारतीय स्टेट बैंक की पब्लिक पार्क शाखा बीकानेर में 20 नवंबर, सूरतगढ़ में 20 नवंबर और लालगढ़ स्टेशन पर 25 नवंबर को शिविर लगाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और पारिवारिक पेंशनधारकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है। इसके लिए पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पंजीकृत मोबाइल साथ लाना होगा, जिस पर एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त हो सके। इससे पेंशन के नियमित भुगतान में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90011-97008 और 90011-97615 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी), उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर की ओर से दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492270

