तोलियासर में भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने किया जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान
मंडावा : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को ग्राम तोलियासर में मंडावा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद वार्ड संख्या 5 की प्रत्याशी हर्षिनी कुलहरी ने किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने पार्टी की नीतियों, विकास के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों पर विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।
हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि भाजपा जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की अपील की। भाजपा नेता इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनसेवा और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुलहरी और मंडावा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से प्रत्याशी विनोद ढूकिया के समर्थन में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा चुनाव प्रभारी हरलाल सिंह मोगा, मंडावा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास, अशोक सिंह बड़ागांव, महिपाल सिंह तोलियासर, पूर्व सरपंच सुंदर ढूकिया और शिक्षाविद् दयानंद सिंह ढूकिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2492252

