[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अभिजीत दीक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अभिजीत दीक्षित

एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने गोयनका स्कूल का किया दौरा, विद्यालय विकास के लिए सीएसआर योजना के तहत सौंपे प्रस्ताव

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिजीत दीक्षित ने गुरुवार को राजकीय गोपीराम गोयनका उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया और विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया।

विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए दीक्षित ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था के विकास में बड़ी बाधा है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र सहित समाज के सभी पक्षों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में देश के भावी कर्णधार विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान दीक्षित ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं की ओर से विद्यालय परिसर में किए जा रहे सफाई कार्यों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में चूरू जिले के सेल्स अधिकारी हर्षित गुप्ता ने अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई।

विद्यालय विकास के लिए सौंपे प्रस्ताव

विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया ने सीएसआर योजना के तहत विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं और विद्यालय के विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग, बास्केटबॉल मैदान का निर्माण, आरओ पेयजल सुविधा और स्टाफ शौचालय निर्माण के कार्य शामिल हैं। विद्यालय स्टाफ के सहयोग से तैयार किए गए ये प्रस्ताव क्षेत्रीय प्रबंधक अभिजीत दीक्षित को सौंपे गए। इस पर हर्षित गुप्ता ने छात्रहित और विद्यालय हित को ध्यान में रखते हुए यथासंभव आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य हरिप्रसाद सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमंत वर्मा, दीपू सिंह, सुशील कुमार तंवर, महेंद्र जांगिड़, सुभाष, भंवरलाल स्वामी, रामजीलाल गिल, दीपिका दाधीच, सोनू, सुमन, मैना, हरिराम नैन, राजकुमार नारनौलिया, मनीषा चोपड़ा, हनुमान प्रसाद सैनी, शारीरिक शिक्षक संदीप शर्मा, माही शर्मा और मणिराज बिठू सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22