जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कविंद्र सागर ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाकरा, पातुसरी, बिशनपुरा और दौरासर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सहूलियत के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की बाधा नहीं आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने और आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा।
इस दौरान डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कविंद्र सागर ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्ग और युवा मतदाताओं से भी संवाद किया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की उपलब्धता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर की व्यवस्था से मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान करने में काफी सहूलियत मिल रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक गोपाल सिंह और जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492301

