चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार से मिले जिला कलेक्टर और एसपी
धतरवाला पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस, नियमानुसार हरसंभव राजकीय सहायता का दिया भरोसा
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव के दौरान निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षक कैलाश चंद्र के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर धतरवाला स्थित उनके निवास पर पहुंचे। अधिकारियों ने दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, कैलाश चंद्र की नियुक्ति कुतुबपुरा में थी और पंचायती राज चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी धतरवाला मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के रूप में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया। निर्वाचन कार्य के दौरान एक कार्मिक को खोने की इस घटना से प्रशासनिक महकमे में शोक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग उनके साथ हैं। उन्होंने नियमानुसार परिवार को यथासंभव राजकीय सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले कार्मिक के परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने भी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492281

