मुख्यमंत्री ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम में दिव्यांग प्रतिभाओं से करेंगे सीधा संवाद
31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रतिभाशाली दिव्यांगजन होंगे सम्मानित
झुंझुनूं : दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के सान्निध्य में होने वाला यह जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा।
कार्यक्रम में विशेष योग्य युवाओं को अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विशेष योग्य युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान दिव्यांगजन अपनी सफलता की कहानियां, संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियां साझा करेंगे। साथ ही राज्य सरकार एवं विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सहायता और सुविधाओं पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास से राज्य एवं जिला स्तर के बीच दोतरफा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल, शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले चयनित दिव्यांगजन मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492281

