2803 पुलिसकर्मी संभालेंगे पंचायत चुनाव की सुरक्षा, 52 संवेदनशील बूथों पर हथियारबंद जवान तैनात
167 ग्राम पंचायतों में 50 मोबाइल टीमें करेंगी गश्त, हर 10 मिनट में बूथों पर पहुंचेगी पुलिस टीम
झुंझुनूं : जिले में शुक्रवार को पंच-सरपंच चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले के 52 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर आईओ सहित पांच पुलिसकर्मियों का हथियारबंद जाब्ता तैनात रहेगा। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 2803 पुलिस अधिकारी और जवान मोर्चा संभालेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जयपुर कमिश्नरेट, राजस्थान सशस्त्र बल, राजकीय रेलवे पुलिस और होमगार्ड का अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया गया है। जिले की 167 ग्राम पंचायतों के लिए पुलिस की 50 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा 24 सुपरवाइजर अधिकारी लगाए गए हैं, जिनमें पुलिस उप अधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे। वहीं, दो एरिया सुपरवाइजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के होंगे।
जिला पुलिस के 1069 जवान भी संभालेंगे मोर्चा
चुनाव सुरक्षा में तैनात 2803 पुलिसकर्मियों में जिला पुलिस के 1069, जयपुर पुलिस के 585, आरएसी सिटी के 220, आरएसी के 150, पीटीसी के 110 और जीआरपी अजमेर के 70 जवान शामिल हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त हथियारबंद जाब्ता रहेगा।
हर 10 मिनट में बूथों पर पहुंचेगी मोबाइल टीम
मतदान के दौरान पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त करेंगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हर 10 मिनट में पुलिस टीम के पहुंचने की व्यवस्था की गई है। पुलिस की समाजकंटकों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर विशेष नजर रहेगी, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा नहीं आए।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491333
