पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरे सोशल मीडिया के कॉमेडियन
लाखों फॉलोअर्स तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी बनवा रहे प्रायोजित वीडियो, लेकिन गांव की वोटर सूची में कितने समर्थक?
झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव में जीत का गणित साधने के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार का नया तरीका अपनाया है। अब गांव-गांव जनसंपर्क और सभाओं के साथ सोशल मीडिया के चर्चित कॉमेडियन और प्रभावशाली चेहरे भी चुनावी प्रचार में उतर रहे हैं। प्रत्याशी इनसे प्रायोजित वीडियो बनवा रहे हैं और उन्हें संबंधित कलाकारों के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करवा रहे हैं, ताकि वोट की अपील लाखों फॉलोअर्स तक पहुंच सके।
चुनावी प्रचार के इस नए पैंतरे में प्रत्याशियों को सोशल मीडिया की लोकप्रियता का सहारा मिल रहा है। वीडियो में कलाकार अपने खास अंदाज में प्रत्याशी के समर्थन में अपील करते नजर आते हैं। मकसद साफ है—डिजिटल मंच पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना और मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करना।
हालांकि, इस प्रचार के असर को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो को पसंद करने वाले लाखों फॉलोअर्स में से कितने लोग संबंधित पंचायत क्षेत्र के मतदाता हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है। रील पर लाइक और टिप्पणी करने वाले फॉलोअर्स जरूरी नहीं कि मतदान के दिन वोट भी दें। ऐसे में डिजिटल लोकप्रियता को सीधे वोटों में बदल पाना प्रत्याशियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती होगा, यह चुनाव परिणाम ही बताएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491334
