तीसरे चरण के चुनाव के लिए 715 कंट्रोल यूनिट और 1430 बैलेट यूनिट आवंटित
सीकर की 5 पंचायत समितियों के 548 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 3 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति और 5 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए वोटिंग
सीकर : पंचायत आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय चरण का यादृच्छिक आवंटन किया गया। इसमें जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के लिए निर्धारित 130 प्रतिशत मानक के अनुसार 715 कंट्रोल यूनिट और 1430 बैलेट यूनिट आवंटित की गईं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने बताया कि तीसरे चरण में शामिल पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 548 मतदान केंद्र हैं। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर निर्धारित मानक के अनुसार ईवीएम की इकाइयां आवंटित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि धोद पंचायत समिति क्षेत्र के 127 मतदान केंद्रों के लिए 166 कंट्रोल यूनिट और 332 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं। धोद ग्रामीण के 134 मतदान केंद्रों के लिए 175 कंट्रोल यूनिट और 350 बैलेट यूनिट दी गई हैं। दांतारामगढ़ के 89 मतदान केंद्रों के लिए 116 कंट्रोल यूनिट और 232 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
इसी तरह खाचरियावास के 85 मतदान केंद्रों के लिए 111 कंट्रोल यूनिट और 222 बैलेट यूनिट, जबकि पलसाना के 113 मतदान केंद्रों के लिए 147 कंट्रोल यूनिट और 294 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
अनिल महला ने बताया कि तीसरे चरण के तहत 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं, 5 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
ईवीएम आवंटन के दौरान संबंधित निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के महावीर प्रसाद सैन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के भंवरलाल दानोदिया और आम आदमी पार्टी के मुकेश गुर्जर सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2490802


