[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के नवां गांव में साधु की हत्या:उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, 9 महीने से रह रहे थे; एफएसएल टीम पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के नवां गांव में साधु की हत्या:उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, 9 महीने से रह रहे थे; एफएसएल टीम पहुंची

सादुलपुर के नवां गांव में साधु की हत्या:उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, 9 महीने से रह रहे थे; एफएसएल टीम पहुंची

सादुलपुर : सादुलपुर के नवां गांव में जोहड़ में रह रहे एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के कनिक निवासी छेदीलाल (60) पुत्र गोकल के रूप में हुई है। वे पिछले 9 महीने से गांव के जोहड़ में रह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटना की जानकारी मिलने पर हमीरवास थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना के बाद गांव के लोग और कई साधु भी जोहड़ पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या में एक साथी की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति के संबंध में फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77