चूरू की पहली महिला जिला प्रमुख को श्रद्धांजलि दी:विधायक बोले- बनारसी मेघवाल के काम भुलाए नहीं जा सकते
चूरू की पहली महिला जिला प्रमुख को श्रद्धांजलि दी:विधायक बोले- बनारसी मेघवाल के काम भुलाए नहीं जा सकते
सुजानगढ़ : 1995 से 2000 तक चूरू की जिले की पहली महिला जिला प्रमुख रही स्व. बनारसी मेघवाल की छठी पुण्यतिथि पर उनके भाई विधायक मनोज मेघवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सुजानगढ़ की गोपाल गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने गौसेवा कर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस दौरान गायों को हरा चारा, गुड, खल व सात धान के लड्डू खिलाए।
कार्यक्रम में विधायक मेघवाल ने कहा कि बनारसी मेघवाल ने पार्टी और क्षेत्र के लिए जो उल्लेखनीय काम किए, उन्हें नहीं भुलाया जा सकता। शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, पार्षद बजरंग सेन ने भी विचार व्यक्त किए।
ये रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपसभापति सोनिका शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, इकबाल खान, अमित मारोठिया, मुकुल मिश्रा, अविनाश लीलड़, बाबूलाल फ़लवाड़िया, पवन रांकावत, शंकर स्वामी, विद्याप्रकाश बागरेचा, ओंकारमल मेघवाल, गणेश ढाका, रेखाराम मेहरड़ा, भेराराम प्रजापत, लालचंद बेदी, राजकुमार इंदौरिया, किशनलाल, भंवरलाल गेनाणा, लालाराम कोटवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490781


