[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारणी में किया मतदान:श्रीमाधोपुर में 6 बजे तक 59.76 प्रतिशत मतदान, वोटर के दोनों हाथ नहीं, पैर पर लगी स्याही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारणी में किया मतदान:श्रीमाधोपुर में 6 बजे तक 59.76 प्रतिशत मतदान, वोटर के दोनों हाथ नहीं, पैर पर लगी स्याही

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारणी में किया मतदान:श्रीमाधोपुर में 6 बजे तक 59.76 प्रतिशत मतदान, वोटर के दोनों हाथ नहीं, पैर पर लगी स्याही

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आने लगीं। क्षेत्र में पंचायत समिति के 23 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 6 वार्डों के लिए वोट डाले गए। मतदान के लिए कुल 135 केंद्र बनाए गए थे।

श्रीमाधोपुर में मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 13.10 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 30.55 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 43.22 प्रतिशत
शाम 6 बजे तक 59.76 प्रतिशत

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारणी में किया मतदान

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पंचायत समिति के वार्ड-8 और जिला परिषद के वार्ड-23 के लिए अपने पैतृक गांव भारणी में मतदान किया। उन्होंने सुबह 8:20 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भारणी स्थित बूथ संख्या 54 पर पहुंचकर मतदान किया।

इस दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा – भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है। पंचायत राज चुनाव में निकाय चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। निर्दलियों का भाजपा से विश्वास उठने के सवाल पर मंत्री खर्रा ने कहा – चुनाव परिणाम आएगा उस दिन बात करेंगे। कहने को कोई कुछ भी कह सकता है। इसका निर्णय जनता मतदान से करेगी।

दोनों हाथ नहीं, पैर पर लगी स्याही

मऊ गांव की ढाणी नाडा वाली निवासी दिव्यांग शंकरलाल कुड़ी(49) वोट करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जन्म से ही दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद वे हर चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचते हैं। दोनों हाथ नहीं होने के कारण पोलिंग पार्टी ने उनके बाएं पैर की अंगुली पर स्याही लगाई।

शाम 6 बजे तक हुआ मतदान

श्रीमाधोपुर में मतदान शाम 6 बजे तक चला। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोटर्स ने वोट डाला। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।

पंचायत समिति में 1.33 लाख से ज्यादा मतदाता

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 1,33,086 मतदाता है। इनमें 69,153 पुरुष और 63,933 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए क्षेत्र में 135 मतदान केंद्र बनाए गए।

20 नवंबर को होगी मतगणना

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 नवंबर को मतगणना होगी। इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

देखें PHOTOS…

मऊ गांव की ढाणी नाडा वाली में शंकरलाल कुड़ी के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। शंकरलाल ने बूथ संख्या 80 पर मतदान किया। पोलिंग पार्टी ने उनके बाएं पैर की अंगुली पर स्याही लगाई।
मऊ गांव की ढाणी नाडा वाली में शंकरलाल कुड़ी के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। शंकरलाल ने बूथ संख्या 80 पर मतदान किया। पोलिंग पार्टी ने उनके बाएं पैर की अंगुली पर स्याही लगाई।
श्रीमाधोपुर के नांगलभीम मतदान केंद्र पर 101 साल की कानी देवी ने वोट डाला।
श्रीमाधोपुर के नांगलभीम मतदान केंद्र पर 101 साल की कानी देवी ने वोट डाला।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पैतृक गांव मऊ में मतदान किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पैतृक गांव मऊ में मतदान किया।
श्रीमाधोपुर के डेरावाली के बूथ संख्या 42.43.44.45.46.47 में मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा।
श्रीमाधोपुर के डेरावाली के बूथ संख्या 42.43.44.45.46.47 में मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा।
मऊ में बूथ संख्या 77 पर मतदान के बाद महिलाएं।
मऊ में बूथ संख्या 77 पर मतदान के बाद महिलाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77