प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम के आगमन पर जुटे विहिप कार्यकर्ता, सेवा कार्यों पर हुई चर्चा
प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम के आगमन पर जुटे विहिप कार्यकर्ता, सेवा कार्यों पर हुई चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम के झुंझुनूं आगमन पर विश्व हिन्दू परिषद नवलगढ़ प्रखण्ड टोली ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौतम झुंझुनूं में हितचिंतक अभियान के तहत आयोजित विभाग बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
बैठक में नवलगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी एवं बजरंग दल खण्ड सह संयोजक पुनीत बील ने भाग लिया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रांत मंत्री को नवलगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर बजरंग दल प्रांत संयोजक परमवीर सिंह चौहान, मातृशक्ति विभाग संयोजिका डॉ. नीलम, जिला अध्यक्ष विनोद सिंघानिया, जिला उपाध्यक्ष साधना, अशोक कुमावत व गिरधारी लाल राठी, जिला मंत्री जयराज जांगिड़, जिला विधि प्रकोष्ठ प्रमुख पंकज शर्मा, जिला सह मंत्री प्रवीण शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मोनिका जांगिड़, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, मातृशक्ति जिला सह संयोजिका संजु शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485829


