चूरू में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन 28 अक्टूबर को
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। इसमें मतदान केंद्रवार ईवीएम का आवंटन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में प्रथम चरण के तहत बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व एवं भानीपुरा पंचायत समितियों में 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, द्वितीय चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू और चूरू उत्तर पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। दोनों चरणों में मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव में उपयोग होने वाली ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन 26 अक्टूबर को किया जा चुका है। इसमें पंचायत समितिवार कुल मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर आरक्षित मशीनों सहित 130 प्रतिशत ईवीएम आवंटित की गई थीं। एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485729


