झरीकोटि त्रिलोकपुरा में 70 फव्वारों के नोजल चोरी:फसल कटाई के बाद खेतों में रखे थे फव्वारे, पुलिस जांच में जुटी
झरीकोटि त्रिलोकपुरा में 70 फव्वारों के नोजल चोरी:फसल कटाई के बाद खेतों में रखे थे फव्वारे, पुलिस जांच में जुटी
रानोली : रानोली के झरीकोटि त्रिलोकपुरा में देर रात अज्ञात चोर किसानों के खेतों से सिंचाई के लिए काम में लिए जाने वाले फव्वारों के करीब 60 से 70 नोजल चुराकर ले गए। किसानों के अनुसार, चोरी की वारदात 3 से 4 खेतों में हुई।
किसान राजेंद्र प्रसाद कुमावत, मंगल कुमावत और बलबीर गढ़वाल ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर खेतों में रखे फव्वारों के नोजल चुराकर ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
किसानों ने बताया कि फसल कटाई के बाद इस समय किसान सिंचाई में काम आने वाले फव्वारों को एक सुरक्षित जगह पर रख देते हैं। ऐसे में चोरों को एक ही जगह पर कई फव्वारे मिल जाते हैं और वे उनके नोजल चुराकर ले जाते हैं।
दैनिक भास्कर की ओर से किसानों को सूचित किया जाता है कि वे अपने फव्वारों को सुरक्षित जगह पर रखें, ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। इस समय खेतों में रखे फव्वारों के नोजल चोरी होने की घटनाएं किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2483283

