[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंदे पानी से सड़क पर फिसलन, स्कॉर्पियो पलटी:ड्राइवर सुरक्षित; लोग बोले- पहले भी हो चुके हादसे, फिर भी समाधान नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गंदे पानी से सड़क पर फिसलन, स्कॉर्पियो पलटी:ड्राइवर सुरक्षित; लोग बोले- पहले भी हो चुके हादसे, फिर भी समाधान नहीं

गंदे पानी से सड़क पर फिसलन, स्कॉर्पियो पलटी:ड्राइवर सुरक्षित; लोग बोले- पहले भी हो चुके हादसे, फिर भी समाधान नहीं

झुंझुनूं : झुंझुनूं के पिपली चौक पर मुख्य सड़क पर जमा गंदा पानी वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहा है। सोमवार सुबह पिपली चौक से मलसीसर की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो पानी में फिसलकर बेकाबू हो गई। गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह पहले भी वाहनों की टक्कर हो चुकी है।

गंदे पानी में फिसली स्कॉर्पियो, पेड़ से टकराकर पलटी

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सोमवार सुबह पिपली चौक से मलसीसर की तरफ जा रही थी। वीर तेजाजी की मूर्ति के पास मुख्य सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ था। यहां से गुजरते समय गाड़ी के पहिए फिसल गए और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।

हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण कोई दूसरा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

लंबे समय से जमा हो रहा गंदा पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिपली चौक के पास मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पानी फैलने से सड़क पर फिसलन रहती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इसी जगह पहले नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोक परिवहन बस की टक्कर भी हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से सड़क पर जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी जमा रहने और सड़क पर फिसलन के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89