500 किलोमीटर की पदयात्रा कर संत रतन दास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
500 किलोमीटर की पदयात्रा कर संत रतन दास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : खेजड़ी बचाओ अभियान के तहत 500 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर लौटे पर्यावरण प्रेमी संत रतन दास का चूरू रेलवे स्टेशन पर प्रभात फेरी अग्रसेन नगर की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सदस्यों ने संत श्री का सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए उनके प्रयासों की सराहना की।
संत रतन दास ने बताया कि 28 सितंबर को शुरू हुई खेजड़ी बचाओ अभियान की पदयात्रा 18 अक्टूबर को खेजड़ली पहुंची, जहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा के दौरान उन्होंने गांवों, विद्यालयों और मंदिरों में पहुंचकर लोगों को खेजड़ी सहित अन्य पेड़-पौधों की रक्षा, प्लास्टिक मुक्त भारत और नशामुक्ति का संदेश दिया। साथ ही, लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
संत श्री ने बताया कि 276 वर्ष पूर्व खेजड़ली गांव में अमृता देवी सहित 363 लोगों ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस ऐतिहासिक बलिदान और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पेड़-पौधों की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रभात फेरी अग्रसेन नगर के सदस्य परमेश्वर निवल, सोहनलाल शर्मा, धर्मपाल सिंह बीका, कल्याण सिंह राजपुरोहित, सीताराम कश्यप और महेंद्र कश्यप सहित राजगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सोनी और उनकी पुत्री उपस्थित रहे। सभी ने संत रतन दास के अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480420


